पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने गिद्धौर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बागेश्वरी मंदिर और बलबल गर्म जल कुंड को विकसित करने का मामला सदन में उठाया है।
विधायक किशुन कुमार दास ने सदन के माध्यम से सरकार से पूछा कि झारखंड सहित कई पड़ोसी राज्यों के पर्यटक बागेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करने और बलबल गर्म जल कुंड का भ्रमण करने पहुंचते हैं।इसके बावजूद आज तक पर्यटन को विकसित एवं संवर्धित करने के लिए राज्य सरकार ने कोई ठोस पहल नहीं की है।इस सवाल के जवाब में राज्य सरकार ने सदन के माध्यम से बताया कि प्रसिद्ध बागेश्वरी धाम मंदिर और बलबल गर्म जल कुंड को पर्यटन विभाग में पर्यटन स्थल की सी श्रेणी में रखा गया है और इन स्थलों को विकसित करने के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से प्रस्ताव व प्राक्कलन की मांग की गई है।राज्य सरकार ने बताया है कि जिला प्रशासन द्वारा प्रस्ताव और प्राक्कलन मिलने के बाद बजट के अनुरूप इस प्रसिद्ध पर्यटन पर्यटन स्थल को विकसित करने के लिए किया जाएगा।
बता दें कि चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में प्रसिद्ध बागेश्वरी धाम और बलबल गर्म जल कुंड अवस्थित है।ऐसी मान्यता है कि बलबल गर्म जल कुंड में स्नान करने से चर्म रोग सहित अन्य बीमारियां भी दूर हो जाती है। इसके साथ ही इस स्थल पर प्रसिद्ध बागेश्वरी धाम मंदिर भी है, लेकिन राज्य सरकार ने इस पर्यटक स्थल को विकसित करने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की है,लेकिन सदन के माध्यम से सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास ने यह मामला उठाया है और आने वाले समय में बलबल गर्म जल कुंड और बागेश्वरी धाम को विकसित किया जाएगा।





