प्रतिनिधि,लातेहार। बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित संचालित मगध संघमित्रा क्षेत्र के चमातू स्थित मगध परियोजना गुणवत्ता कार्यालय में बीते दिन सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड द्वारा मोतियाबिंद का जांच शिविर लगाकर विस्थापित प्रभावित लोगों का मुफ्त में आंख की जांच की गई थी,जिसमें रांची स्थित गांधीनगर अस्पताल से आए नेत्र चिकित्सकों द्वारा विस्थापित ग्रामीण राम लखन साव, जागेश्वर साव, फुलवा देवी,कैल यादव, रामेश्वर साव,सुगो देवी के आंखों में मोतियाबिंद का लक्षण पाया गया था जिन्हें रांची गांधीनगर अस्पताल बुलाकर नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया व चमातू कार्यालय बुलाकर मगध परियोजना के महाप्रबंधक निपेंद्र नाथ एवं परियोजना पर अधिकारी सदाला सत्यनारायणा के द्वारा चश्मा दी गई। इस मौके पर महाप्रबंधक ने कहा कि एक दूसरे के दुख में मदद करना पुण्य का काम है।





