प्रतिनिधि,रांची।शुक्रवार दिनांक 17.11.2023 को सीसीएल, दरभंगा हाउस रांची के कन्वेशन सेन्टर (नये भवन) के तीसरे तल पर अवस्थित सभागार में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. बी वीरा रेड्डी की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष ने राजभाषा विभाग को सतर्कता जागरूकता अभियान के समापन समारोह में सफल कवि सम्मलेन तथा राजभाषा पखवाड़ा के लिए बधाई दी। डॉ. रेड्डी ने उपस्थित सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे आशा है गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे।
बैठक को निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि राजभाषा कार्यान्वयन अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी विभागों के राजभाषा कार्यान्वयन में प्रगतिशील दृष्टिकोण होनी चाहिए। सीसीएल द्वारा संसदीय समिति की तीसरी उपसमिति को दिए गए सुझावों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।
विभागाध्यक्ष (राजभाषा) संजय कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया।साथ ही राजभाषा विभाग द्वारा किये गये संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगे राजभाषा संबंधी गतिविधियों से सबको अवगत कराया।
राजभाषा में विगत तिमाही में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुरक्षा विभाग तथा नगर प्रशासन विभाग सहित रजरप्पा क्षेत्र को चल शील्ड से सम्मानित किया गया ।
बैठक में सीसीएल,मुख्यालय के विभागाध्यक्ष /महाप्रबंधक एवं राजभाषा नोडल अधिकारी सहित सीसीएल के क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजभाषा एवं विभागों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





