वरीय संवाददाता,रांची।सीसीएल मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों व इकाइयों में सतर्कता जागरूकता अभियान 2023 का समापन-सह- पुरस्‍कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सीसीएल कर्मियों के साथ-साथ आमजन को भ्रष्‍टाचार का विरोध करें, राष्‍ट्र के प्रति समर्पित रहें हेतु जागरूक, प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए सीसीएल मुख्यालय स्थित कन्‍वेंशन सेंटर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।





इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी डॉ. बी. वीरा रेड्डी सहित निदेशक(वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक(तकनीकी/परि.एवं योजना) बी.साईराम, सीवीओ पंकज कुमार विभिन्‍न विभागों के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय नोडल अधिकारी एवं सीसीएल कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्‍य अतिथि डॉ. बी. वीरा रेड्डी सहित सभी निदेशकगण एवं सीवीओ ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर किया।





सीएमडी डॉ. बी. वीरा रेड्डी ने अपने संबोधन में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने वाले टीम को बधाई दिया और कहा कि आप सभी ने विभिन्‍न कार्यक्रमों के माध्‍यम से कर्मियों सहित आमजन को जागरूक किया है, यह प्रशंसनीय है।





अवसर विशेष पर गणमान्‍यों द्वारा सिविल एसओपी, ईएमबी (eMB) पोर्टल तथा रोडसेल गाइडलाइन 2023 का उद्घाटन किया गया। साथ ही साथ सीसीएल के लाल एवं लाडली के छात्रों को पुरस्‍कृत भी किया गया।





सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभाग एवं कर्मियों द्वारा किये गये उल्‍लेखनिय कार्य हेतु उन्‍हें पुरस्‍कृत किया गया। विभाग में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन प्रशासन विभाग और आलोक कुमार विभागाध्‍यक्ष (जनसम्‍पर्क) को सर्वश्रेष्‍ठ अधिकारी के रूप में सम्‍मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध नृत्‍यगांना सुमेधा सेनगुप्‍ता ने मनमोहक नृत्‍य प्रस्‍तुती की जिसे लोगों ने सराहा।





कवि सम्मेलन का आयोजन समापन समारोह के अवसर पर सीसीएल मुख्यालय के कंवेशन सेंटर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर सुप्रसिद्ध कवियों ने अपनी कविताओं से उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। कवि सम्मेलन का उदघाटन सीएमडी, सीसीएल डॉ. बी. वीरा रेड्डी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर निदेशक(वित्त), पवन कुमार मिश्रा, निदेशक(तकनीकी/परि.एवं योजना), बी.साईराम, सीवीओ पंकज कुमार सहित अन्‍य उपस्थित थे। सर्वप्रथम आमंत्रित कवियों को स्मृति-चिन्ह, शाल व श्रीफल देकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया।





कवि सम्मेलन में देश के सर्वश्रेष्ठ हास्य-व्यंग्य के कवि अरुण जेमिनी (दिल्ली), विश्व प्रसिद्ध हास्य -व्यंग्य के कवि डॉ. अनिल चौबे(बनारस), उत्तर प्रदेश के लाफ्टर किंग हेमंत पाण्डेय (कानपुर) और विकास बौखल(बाराबंकी), श्रृंगार-रस की मलिका के नाम से विख्यात अना देहलवी (अलीगढ़) और रांची शहर के जाने-माने कवि, गीतकार कुमार बृजेन्द्र ने अपनी काव्य-रचनाओं से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन कुमार बृजेन्द्र द्वारा किया गया।





इस कवि-सम्मेलन में दिल्ली से पधारे अरुण जेमिनी ने अपनी व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओ को लोट-पोट कर दिया।कानपुर से पधारे कवि डॉ. अनिल चौबे ने अपनी हास्य व्यंग्य से श्रोताओं की तालियां बटोरी।अलीगढ़ उत्तर प्रदेश की कवयित्री श्रीमती अना देहलवी ने अपनी चुटीली श्रंगार रस की रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाया।वहीं कानपुर के कवि हेमंत पाण्डेय तथा बाराबंकी से आए विकास बौखल ने अपनी कविताओं से सभी श्रोताओं ठहाका लगाकर हंसने पर मजबूर कर दिया।





इस अवसर पर सीसीएल मुख्‍यालय एवं क्षेत्रों के कर्मी सहित नगर के हिंदी प्रेमियों इस कवि सम्मेलन का आनन्द उठाया तथा श्रोताओं के ठहाकों तथा तालियों से पूरा सभागार गूंजता रहा।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभागाध्यक्ष (सतर्कता) अवध किशोर सिंह, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन), अजय कुमार, शशांक शरण, अवनी नंदन, संजय कुमार, बलिराम सिंह, डॉ. दिविक दिवेश सहित समस्त अधिकारियों तथा अन्‍य की विशेष भूमिका रही।