सुकरीगढ़ा स्थित बालिका उच्च विद्यालय में हुआ विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक,अध्यक्ष ममता देवी व सचिव बने छुन्नू साव
विद्यालय के विकास को लेकर रहूंगी हर समय ततपर:ममता देवी
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चितरपुर।जैक के निर्देशानुसार शुक्रवार को सुकरीगढ़ा स्थित बालिका उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आहूत की गई थी।बैठक में मुख्य रूप से रामगढ़ विधायक ममता देवी मौजूद थीं।बैठक के दौरान शासी निकाय का गठन किया गया,जिसमें रामगढ़ विधायक ममता देवी को अध्यक्ष और संस्थापक छुन्नू साव को सचिव चुना गया। इस दौरान विद्यालय को बेहतर ढंग से संचालित करने को लेकर भी चर्चा किया गया।
विधायक ममता देवी ने कहा कि विद्यालय के विकास को लेकर मैं हर समय ततपर रहूंगी। ताकि यहां की छात्राओं को पढ़ाई को लेकर किसी तरह की समस्या न हो सके। इससे पूर्व उनके यहां पहुंचने पर उनका स्वागत माल्यार्पण व बुके देकर किया गया।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अरविंद स्वरूप ने विद्यालय में चहारदीवारी व कमरों के निर्माण के लिए आवेदन सौंपा,जिसे विधायक ने पूरा करने का आश्वासन दिया।
मौके पर वरीय शिक्षक नरेश साव,बिपिन महतो,दीपक कुमार,सुभाष चंद्र बोस,शीला देवी,ममता देवी,भारती सिन्हा, कविता कुमारी,बिमला देवी,लक्षमण महतो,गौरीशंकर महतो, माणिक पटेल आदि मौजूद थे।





