प्रतिनिधि,बरडीहा,गढ़वा। बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुखनदी में राज्य सरकार का महत्वकांक्षी कार्यक्रम आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ।प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलधिकारी विजय राम, प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी,जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश, सुखनदी पंचायत के मुखिया ऋषा देवी के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना, कृषि विभाग,बिजली विभाग, केसीसी,सर्वजन पेंशन योजना,स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, किशोरी समृद्धि योजना जैसे अन्य स्टॉल लगाए गए थे। वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विजय राम ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यह सारी स्टॉल आपके लिए लगाए गए हैं। जहां योजना और कार्य से संबंधित अधिकारी एवं कर्मी बैठे हुए हैं। साथ ही विशेष जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार के द्वारा चलाई जा रही है जो बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण जनता को काफी सहयोग मिलेगा। वहीं कार्यक्रम में सबसे अधिक अबुआ आवेदन मिले। इसी तरह नया राशन कार्ड से संबंधित सदस्य जोड़ने के लिए , सर्वजन पेंशन से , जॉब प्लेसमेंट से , भूमि म्यूटेशन , स्वास्थ्य से जुड़े दिव्यंगता प्रमाण पत्र से , आभा कार्ड , केसीसी , सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से , बिजली संबंधित , मनरेगा जॉब कार्ड , कूप से , मुख्यमंत्री पशुधन योजना से एवं अन्य आवेदन प्राप्त हुए,जिसमें कुछ आवेदनों को तत्काल निष्पादन किया गया। इसके साथ उपस्थित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के हाथों जॉब कार्ड, कुआं स्वीकृति पत्र, जमीन से संबंधित पत्र एवं बुजुर्ग असहाय ग्रामीणों के बीच 39 कंबल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के बारे में ज़िला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर समस्याओं को जाने और आवेदन लेकर समस्याओं को निदान करें। साथ ही अधिकारी एवं जनता की दूरी को समाप्त करना है। वहीं उपस्थित सुखनदी पंचायत के मुखिया ऋषा देवी ने कार्यक्रम में आए पंचायत क्षेत्र के जनता को स्वागत करते हुए सरकार के कई योजनाओं का उल्लेख किया और लोगों से अपील किया की आप सब सरकार के द्वारा दी जाने वाली योजना का लाभ जरूर लें।
मौके पर सीआई राजकुमार, पंचायत सचिव ललन बैठा,प्रमुख सुनिता देवी, मुखिया प्रतिनिधि गणेश रजवार ,उप मुखिया लालशा देवी, पूर्वी पंचायत समिति सदस्य मिन्ता देवी, स्वास्थ्य विभाग कर्मी, प्रखंड एवं अंचल कर्मी के साथ संबंधित कई अन्य विभाग के कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।





