प्रतिनिधि,चौपारण हजारीबाग।चौपारण प्रखंड के बहेरा आश्रम अवस्थित नवभारत जागृति केंद्र द्वारा संचालित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में 11वीं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी हजारीबाग, चौपारण के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं नवभारत जागृति केंद्र के सचिव सतीश गिरजा के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने करीब 50 से अधिक मॉडल प्रस्त उट किया।विज्ञान प्रदर्शनी में चंद्रयान-3 प्रोजेक्ट, वंदे मातरम ट्रेन, होलोग्राम, क्रिकेट स्टेडियम, रॉकेट लांचर, रोबोट डॉग, युद्धक टैंक, भारतीय सेना कैंप, एफ 22 प्लान, पोटैटो कैनन, हाइड्रोलिक ब्रिज, ग्लोबल वार्मिंग, फायर फाइटिंग, बज़र मशीन, राम मंदिर, वाटर रीसायकल, इंजीनियरिंग फार्मिंग सिस्टम आदि के मॉडल बनाकर छात्र-छात्राओं ने अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया।





कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने छात्र-छात्राओं के प्रतिभा एवं कौशल की सराहना की एवं उनके द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों एवं उनकी वैज्ञानिक सोचो के प्रति जागरूकता की भूरि भूरि प्रशंसा की। विद्यालय के संचालक सतीश गिरजा प्रबंधक गंधर्व गौरव ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा एवं हर्ष व्यक्त किया।





इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा पाक कला का भी प्रदर्शन किया गया। इस क्रम में एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन बनाकर प्रस्तुत किए गए। पाक कला के द्वारा प्रस्तुत किए गए स्वादिष्ट और लजीज व्यंजनों का आनंद अतिथियों ने भी उठाया एवं उनकी पाक कला की सराहना की।





इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या रीना पांडे ने बताया कि बच्चे विज्ञान की प्रदर्शनी के लिए विगत 10 दिनों से काफी प्रयत्नशील थे।इन्होंने अपनी-अपनी प्रतिभा का सुंदर परिचय इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके लिए विद्यालय के ये बच्चें सराहना के पात्र हैं। प्राचार्या एवं विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।