प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। बिष्णुगढ़ प्रखण्ड के विभिन्न पंचायत के सुहागन महिलाओं ने अपने पति की लम्बी उम्र के लिए शुक्रवार को पूरे विधि विधान से वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। सुबह होते ही वर्तियों ने स्नान ध्यान एवं सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष के समीप पहुंचे। महिलाओं ने सुहाग की लाल चुनरी ओढ़ कर विशालकाय वट वृक्ष के नीचे उसके छांव तले अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। माता सावित्री की पूजा अर्चना कर वट वृक्ष में धागा लपेटते हुए प्ररिक्रमा की गई। सावित्री और सत्यवान की कहानियां सुनी। पूजा के बाद अपने पति की पैर धोकर पूजा की और आशिर्वाद ली। इसके बाद जल और फल ग्रहण किया।
लोक कथाओं के अनुसार बताया जाता है कि इसी दिन ज्येष्ठ मास के आमावस्या के दिन माता सावित्री ने अपने पति सत्यवान की जीवन की रक्षा करते हुए यमराज से अपने पति की प्राणों की रक्षा को मुक्त कर दिया था। माता सावित्री की पतिव्रता की शक्ति से यमराज को भी हार मानना पड़ा। इस दिन से तमाम सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और पुत्र प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं।





