पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा।श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग मंत्री सत्यानन्द भोक्ता व उपायुक्त अबु इमरान रविवार को जिले के सिमरिया प्रखंड पहुंचे। इस दौरान मंत्री भोक्ता ने सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्बला मैदान में 26 दिसम्बर 2023 को होने वाले आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन और कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर की जा रही प्रशासनिक तैयारी व हेलीपैड स्थल समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कार्यक्रम को लेकर वरीय अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उपविकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर दास, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अशोक प्रियदर्शी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरिया नीतू सिंह, समाज सेवी मनोज चंद्रा, शारदा देवी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।





