प्रतिनिधि,गढ़वा। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति, स्किल सेंटर रंका में स्वीप कार्यक्रम के तहत 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वैसे बच्चें जो पहली बार मतदान करेंगे, उनके बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाकर मतदान करने के लिए प्रति किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला नियोजन पदाधिकारी नीरज कुमार के द्वारा बच्चों को EVM VVPAT की जानकारी दी गई। मतदान की विशेषता बताते हुए सभी को मतदाता प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। साथ ही स्वीप कार्यक्रम की विशेषता बताते हुए 13 मई को पलामू लोकसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के दिन अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे नैतिक रूप से मतदान करने की बात कही गई। इस दौरान यूएनडीपी प्रकाश कुमार एवं यंग प्रोफेशनल हिमांशु कुमार मौके पर उपस्थित रहे।





