प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। रविवार को थाना क्षेत्र के सोपारम व हुंबी गांव के सीमावर्ती जंगलों में लगे अफीम की खेती का विनष्टिकरण अभियान चलाया गया।इस दौरान वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी मुक्ति प्रकाश पन्ना व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में लगभग डेढ़ से 2 एकड़ क्षेत्रफल में लगे अफीम (पोस्ता)की खेती को ट्रैक्टर,ग्रास कटर मशीन तथा डंडों से पीटकर लगे फसल को नष्ट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय प्रशासन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में यह बड़ी सफलता हांथ लगी है। इस अभियान में वनरक्षी ललटु कुमार,मुरारी प्रजापति,सुनील कुमार,राकेश सिंह, एएसआई अशोक कुमार,सराढू पिकेट के प्रभारी राजेश राम समेत पुलिस बल व सीआरपीएफ के जवान शमिल थे।





