पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,देवघर।रविवार की सुबह देवघर के नगर थाना क्षेत्र स्थित सीता होटल के पास बम बम बाबा ब्रह्मचारी पथ में 3 मंजिला इमारत गिर गई,जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग फंस गए।मलबे से सात लोगों को निकाला गया,जिसमें तीन की मौत हो चुकी थी।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से 3 बच्चों को निकाल लिया गया था।
डीसी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने जेसीबी और मजदूरों को बुलाकर जमींदोज हुई इमारत का मलबा हटवाया।सुबह तकरीबन 8:30 बजे शुरु हुए रेस्क्यू में एनडीआरएफ टीम ने अनुपमा देवी को बाहर निकाला।थोड़ी देर के बाद अनुपमा के पति मनीष दत्त द्वारी को निकालकर एनडीआरएफ टीम ने सदर अस्पताल भेजा।सीता होटल के समीप बम बम बाबा पथ हंसकुप मुहल्ले में जिस मकान में यह हादसा हुआ उसमें 3 परिवार की 3 महिला समेत 9 लोग अंदर थे। मुहल्ले वालों ने 2 लड़कियों सुभानी कुमारी और पीहू कुमारी को निकाला, लेकिन 3 महिला सहित 7 लोग फंसे रह गए। दिनेश वर्णवाल, दिनेश की पत्नी अनुपमा देवी, सुनील कुमार यादव, सुनील की पत्नी सोनी देवी व सुनील का पुत्र सत्यम कुमार मलबे में से निकाला गया।





