प्रतिनिधि,जमशेदपुर।मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने मंगलवार क्षेत्र में साफ-सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मानगो चौक, डिमना रोड, ओल्ड पुरुलिया रोड समेत अन्य जगहों पर पहुंचकर साफ सफाई देखी। साथ ही उन्होंने गंदगी करने वाले फुटपाथी दुकानदारों को फटकार लगाते हुए साफ सफाई रखने का निर्देश भी दिया। वहीं उन्होंने कहा कि गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूलने के साथ साथ कार्रवाई भी की जाएगी।
उन्होंने सभी सफाई संवेदक को नगर निगम क्षेत्र की साफ सफाई कार्य करने का सख्त निर्देश भी दिया है। सभी सफाई संवेदक एवं कार्यालय के अधिकारियों कर्मियों को विशेष सफाई अभियान चलाकर मानगो नगर निगम क्षेत्र को साफ रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के मद्देनजर अभियान चलाकर साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया है। मौके पर अधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद थे।





