स्वदेशी जागरण मंच द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह का किया गया आयोजन





स्वदेशी अभियान के तहत रोजगार प्रदाता( जॉब प्रोवाइडर) बने:सचिन्द्र बरियार





प्रतिनिधि,रजरप्पा। रविवार को सुकरीगढ़ा, लारी स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रामगढ़ जिला स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव संजय प्रभाकर ने की एवं मंच संचालन विकास झा ने की।





समारोह के मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय मेला प्रमुख सचिन्द्र बरियार मुख्य रूप से उपस्थित हुए। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं मां भारती की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई।





राष्ट्रीय मेला प्रमुख ने विस्तार पूर्वक स्वदेशी जागरण मंच की गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं आह्वान किया सरकारें आरक्षण का प्रलोभन देकर नौकरी एवं रोजगार की बातें करती है जबकि वास्तविकता कुछ और है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वो नौकरी या रोजगार के लिए याचक ना बने बल्कि रोजगार प्रदाता बने ताकि अपने प्रयासों से अन्य कई लोगों को रोजगार से जोड़ सकते हैं।





मंच के जिला संयोजक पंचम चौधरी ने स्वदेशी जागरण मंच के अब तक की उपलब्धियों और विशेष तौर पर रामगढ़ जिले में इसके प्रभाव पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आगामी फरवरी माह में रामगढ़ के केन्टोनमेंट फुटबॉल मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी अनुसांगिक शाखाओं के सहयोग से स्वदेशी मेला का आयोजन किया जायेगा।





सभा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक शत्रुघ्न प्रसाद, क्षेत्रीय संयोजक अमरेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, रणंजय कुमार उर्फ कुंटु बाबू, दिलीप कुमार वर्मा सहित अन्य ने सम्बोधित किया।





मौके पर भाजपा नेता खिरोधर साहू, बसुध तिवारी, रमेश कुमार वर्मा, गोला उपप्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, भाजपा गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव, मनोज महतो, जितेन्द्र साहू, रविंद्र शर्मा, नेपाल महतो, मिथलेश मंडल, अखिलेश कुमार सिंह, आर.एन. सिंह, जयकिशुन साव सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।