विशेष संवाददाता,रांची। झारखंड की राजधानी रांची की उभरती हुई प्लेबैक सिंगर स्वाति प्रसाद ने पेरिस ओलपिंक 2024 में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जोर लगा रे गाना गाया है। इस गाने को गुरूवार को स्वाति प्रसाद के यूट्यूब चैनल स्वाति प्रसाद ऑफिशियल पर रिलीज किया गया। इस गाने के माध्यम से खिलाड़ियों मे जोश भरने का काम किया गया है।गाने में कई खिलाड़ियों के नामों का भी जिक्र किया है, जिन्होंने अपने खेल से देश का नाम रोशन किया है। इस गाने को डॉ पंकज सोनी ने लिखा है। पीवीवी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड इस एलबम का निर्माता है। संगीत स्वाति प्रसाद ने ही दिया है। डीओपी अभिषेक और एडिटर साई राज है।
आपको बता दें कि स्वाति प्रसाद के कई गीत काफी प्रसिद्ध हुए हैं, जिनमें रांची के छोरे, जोर लगा रे, छठी मइया सुनी न, बिध के बताई हो शामिल है। इसके अलावा कौन बनेगा करोड़पति के टाइटल ट्रैक में अपनी आवाज दी है। इससे पहले भी उन्होंने फिल्म थर्ड आई के मोरनी सा अंग मेरा गा चुकी हैं। वहीं आइजीटी में उपविजेता का ताज भी हासिल किया है।





