स्वास्थ्य,पोषण,पेयजल व स्वच्छता,बाल संरक्षण,शिक्षा समेत अन्य बिंदुओं को लेकर समीक्षा बैठक
उपायुक्त ने स्वास्थ्य,पोषण,शिक्षा,सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में संचालित अभियान की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह। समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वास्थ्य,पोषण,पेयजल,स्वच्छता,बाल संरक्षण,शिक्षा समेत अन्य संबंधित बिंदुओं को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने सभी बिंदुओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक मे श्री कुमार प्रेमचंद, वाश स्पेशलिस्ट एवं डॉ लक्ष्मी सक्सेना, वाश पदाधिकारी यूनिसेफ़, सिविल सर्जन, गिरिडीह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, गिरिडीह, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान बैठक में वाश इन इंस्टीट्यूशन एंड कम्युनिटी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा सहित अन्य विकास के मुद्दों पर कार्य करने की आवश्यकता है।बैठक में उपायुक्त ने स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में संचालित अभियान की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा सभी जिलों से आए यूनिसेफ़ की राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय औऱ प्रखंड स्तरीय वाश टीम का स्वागत किया गया औऱ उपायुक्त के द्वारा गिरिडीह जिले सभी विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ के साथ समन्वय स्थापित कर जिला के विकास हेतु किए जा रहे अच्छे कार्यों के बारे में सबों को बताया गया औऱ उसे अपने जिले में भी कराने का सलाह दिया गया।
इस बैठक में स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल एवम स्वच्छता, बाल संरक्षण, ड्रिंकिंग वाटर फैसिलिटी, वाशिंग फैसिलिटी, टॉयलेट फैसिलिटी औऱ महवारी स्वछता प्रबंधन हेतु जिला पेयजल एवं स्वछता विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग औऱ जिला समाज कल्याण विभाग एवम संबंधित विभागों को उचित दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही इन सभी इंडिकेटर को अपने सभी सम्बंधित सभी स्थानों स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र में सुधार करने के निर्देश दिए गए। सभी विद्यालयों में एमएमएम लैब बनाने की बात की गई। साथ ही 200 विद्यालयों में 24 घंटे रनिंग वॉटर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।





