स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में सर्किट हाउस परिसदन में हुई मानगो फ्लाई ओवर कार्य प्रगति की समीक्षा





टाटा स्टील और आरसीडी जिला प्रशासन के साथ करेगी जॉइंट सर्वे, सेंट्रल बर्ज की होगी समीक्षा, 15 दिनों में सर्वे होगा पूरा





प्रतिनिधि,जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस परिसदन में सोमवार स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में आरसीडी के वरीय अधिकारियों, टाटा स्टील, जुस्को और जिला प्रशासन के साथ मानगो फ्लाई ओवर निर्माण के प्रगति की समीक्षा की गई। उक्त बैठक में डिजाइन को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई। जिसमें सभी पक्ष ने संवैधानिक रूप से अपनी सहमति भी दी। मगर कुछ पॉइंट्स पर जो कमी पाई गई है, उसे लेकर तय किया गया है कि टाटा स्टील, जिला प्रशासन और आरसीडी की टीम संयुक्त रूप से 15 दिनों में जॉइंट रूप से सर्वे का काम पूरा कर जो रिपोर्ट देगी। उसके अनुसार जरूरत पड़ी तो डिजाइन में आंशिक रूप से बदलाव भी किया जायेगा और अगर नहीं जरूरत पड़ी तो उसे आगे कार्ययोजना के लिए अग्रसरित किया जायेगा।





बैठक के दौरान यह तय हुआ कि फ्लाई ओवर निर्माण के लिए कुछ नए स्थानों पर भी सोयल टेस्टिंग का कार्य पूरा किया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्थानों पर टू लेन सर्विस, फोरलेन सर्विस के वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विस्तृत विचार किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि किसी भी बड़े कार्य को धरातल पर उतारने के लिए थोड़ा समय लगता है। साथ ही इसका सदुपयोग हो इसके लिए लगातार हम समीक्षा कर रहे है। हर बाधा विघ्न को पार करते हुए 3 महीने के अंदर फ्लाई ओवर निर्माण का कार्य शुरू होगा और ऐसा हमें विश्वास है। वहीं जनता की सुविधा के लिए हम सभी पुरे संवेदनशीलता के साथ इस कार्य को पूर्ण करने में लगे हुए है।





इस मौके पर आरसीडी के सीडीओ, टाटा स्टील के प्रणय सिन्हा, अमित सिंह जुस्को के एमडी ऋतुराज सिन्हा, कैप्टन धनंजय मिश्रा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंदकिशोर लाल, जमशेदपुर अशेष के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार और मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव समेत अन्य मौजूद थे।