प्रतिनिधि, सतबरवा,पलामू। सतबरवा प्रखंड पंचायत रबदा ग्राम फुलवरिया जतरा मेलाटांड़ में दिन रविवार को चतरा लोकसभा भावी निर्दलीय प्रत्याशी डॉ० अभिषेक कुमार सिंह के सौजन्य से स्वास्थ्य शिविर कैंप लगाया गया,जिसके मुख्य अतिथि डॉ० अभिषेक सिंह के द्वारा स्थापित राजा मेदनीराय के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।





चतरा लोकसभा भावी प्रत्याशी अभिषेक सिंह ने कहा कि अगर देखा जाए तो हमारे राज्य झारखंड में बहुत कुछ है पर इसे कैसे चलना है कैसे क्या करना है यह दिमाग किसी नेता के पास नहीं है वजह की शिक्षित है पर अशिक्षित जैसे हरकत करते हैं,मंदबुद्धि जैसे बातें करते हैं,पैसे के बल पर लोगों को गुमराह करते हैं।वोट प्राप्त कर जीत हासिल करने के बाद चाय का चुस्की लेते रहते हैं। उन सभी के दिमाग में बस यहीं घूमता है दंगा कहां करवाना है,झगड़ा कहां करवाना है।पूरे दिन एक दूसरे को उलझा करके ही जीवन यापन करते हैं। वहीं दूसरी और डॉक्टर ने स्वास्थ्य शिविर में आए सैकड़ों लोगों को आंख,कान, सर्दी, खासी, दर्द, गैस, इंफेक्शन जैसे अनेकों बीमारियों को इलाज करते हुए दवा देने का कार्य किया। वहीं आंख जांच वालों के लिए डॉक्टर ने कहा कि कुछ दिन के अंदर सभी को चश्मा उपलब्ध करा दिया जाएगा। वही दूसरी और राजा मेदिनीराय के प्रतिमा हटाए जाने के विषय में पूछे जाने पर डॉक्टर सिंह ने कहा कि लोग अपने-अपने मन से राजनीतिक कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक तत्व के लोगों ने राजा मेदनीराय के किए कार्य को खत्म कर देना चाह रहे हैं।यह बिल्कुल गलत है।उन सभी को जानना होगा राजा मेदनीराय राजा थे और रहेंगे। जहां पर उप मुखिया उमेश सिंह, अनिल सिंह, विनय सिंह, गुड्डू सिंह, श्याम सिंह, श्याम देव सिंह, प्रेम सिंह, संदीप यादव, त्रिवेणी साहू के साथ सैकड़ों महिलाएं पुरुष मौके पर उपस्थित थे।