प्रतिनिधि,पाकुड़। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती कार्यक्रम के आयोजन करने को लेकर भाजपा नगर के कार्यकर्ताओं की बैठक पाकुड़ नगर के अटल चौक के निकट आयोजित किया गया।बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह,जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,पूर्व नगर मंत्री सुशील साहा,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिकेत गोस्वामी,मुरारी मंडल,रंजीत राम मौजूद थे।





इस बैठक में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया।भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जन्म जयंती 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप में पाकुड़ नगर के अटल चौक पर स्थापित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया जायेगा। इसको लेकर नगर परिषद पाकुड़ द्वारा अटल चौक की साफ सफाई रंगारोहण आदि का कार्य करवाई जा रही है। 25 दिसंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनों के द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे अटल चौक पर स्थापित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।