विशेष संवाददाता,रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को झारखंड विधानसभा परिसर में झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्व.विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो सहित सत्ता और विपक्ष के कई विधायक मौजूद रहे।





