पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा।हजारीबाग से लौट रही बारातियों से भरी स्विफ्ट कार पेड़ से टकरायी। इस दुर्घटना में स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गये। इस दुर्घटना में युवा व्यवसायी मनीष सिंह उर्फ मंटू सिंह की दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य कार सवार हुए घायल। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।





मनीष सिंह अपने दो साथियों के साथ हजारीबाग जिले के डंडय गांव से बारात से वापस चतरा लौट रहे थे।सोमवार को तड़़के सुबह चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ पर स्थित गिद्धौर थाना क्षेत्र के इंदरा गांव में सड़क किनारे पेड़़ अनियंत्रित होकर कार पेड़ से जा टकराई। चतरा शहर के नगवां मोहल्ला इलाके में संचालित पफेक्स मॉल बिल्डिंग के मालिक व्यवसायी मनीष सिंह उर्फ मंटू सिंह की इस दुर्घटना में जान चली गई।





मनीष तपेज निवासी भाजपा नेता अरुण सिंह के पुत्र और पूर्व मुखिया कुमार विवेक के भतीजे थे। घायल अवस्था में हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में मनीष ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना में मौत की खबर के बाद घर में कोहराम मच गया। शहर शोक में डूब गया। मनीष अपने दोस्तों के साथ दारियातु पंचायत की पूर्व मुखिया पूनम देवी के बेटे की शादी से लौट रहे थे। समाज सेवा के क्षेत्र में शहर में मनीष ने अपनी अलग पहचान बनाई थी।स्वभाव से मृदु भाषी मनीष के निधन से चतरा शहर शोकाकुल है। निधन की खबर जिसने भी सुनी अफसोस जताया।