पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर के निर्देशानुसार ज़िले भर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकना,सड़क सुरक्षा के नियमों और हिट एंड रन,गुड समेरिटन और अन्य को लेकर जिले भर में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।इसी संबंध में बुधवार को हिरणपुर अंचल कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम किया गया, जिसमें बीडीओ हिरणपुर और जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक पाकुड़ द्वारा अंचल कार्यालय आए हुए सभी आंगनबाड़ी कर्मियों और अन्य को बताया गया कि हिट एंड रन से मृत्यु पर 2,00,000(दो लाख) और गंभीर चोट पर 50,000 के मुआवजे का प्रावधान है।साथ ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का अनुपालन के प्रति जागरूक किया और गुड सेमिरिथन योजना के बारे में भी विस्तार से बताया।ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस योजना को बताने और जागरूक करने का भी अनुरोध किया।साथ ही अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर इस संबंध में संपूर्ण जानकारी लिखित पोस्टर भी लगाया गया तथा अन्य उपस्थित लोगों को पंपलेट वितरण भी किया गया। इस अवसर पर 60 - 80 लोगों को जागरूक किया गया।





