हंटरगंज के मदरसा अशरफुल उलूम देवरिया में जलसा, दसतार बंदी का आयोजन, आज स्थानीय एवं अंतर्राजीय मौलाना कार्यक्रम में करेंगे शिरकत





जनप्रतिनिधि और प्रशासन के लोगों को भी दिया गया है निमंत्रण:कारी सलमान कासमी





प्रतिनिधि,चतरा/हंटरगंज। प्रखंड के ग्राम देवरिया स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 22 एवं पवित्र निरंजना नदी के तट पर अवस्थित मदरसा अशरफुल उलुम देवरिया में मंगलवार की रात्रि में जलसा ए अजीमुसशान व दस्तार बंदी का भव्य आयोजन किया जाएगा।





इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उस्ताजुल फोकरा अल्हुफ्फाज हजरत मौलाना कारी मुहम्मद फजलुर्रहमान साहब जैद मुजददहु इमाम ईदैन रेड रोड मैदान सह सरपरस्त मुहतमिम दारुल कुरान मदरसा कोलकत्ता बंगाल करेंगे।जबकि अतिथियों में काजी ए शरीयत हामी ए कुरान व सुन्नत हजरत मौलाना मुफ्ती नजरे तौहीद साहब मुजाहिरी मुहतमिम शेखुल हदीस मदरसा राशिदुल उलूम चतरा,हजरत मौलाना अल्हाज मुफ्ती अनिसुर्रहमान साहब कासमी उपाध्यक्ष आल इण्डिया मिलली काउन्सिल पटना बिहार होंगे।





इस कार्यक्रम के बाबत मदरसा के नाजिम ए आला कारी सलमान कासमी ने सोमवार को बताया की मदरसा के स्थापना वर्ष 1972 में पिता स्वर्गीय मौलाना हाजी अब्दुल्लाह कासमी ने रखा था।मदरसा का मकसद शिक्षा के क्षेत्र में निर्धन एवं पिछड़ रहे बच्चो को शिक्षा से जोड़ कर शिक्षित बनाना और देश की सेवा में महती भूमिका निभाना था।उनके अधूरे सपने को साकार करने का अवसर मिला है।लोगों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है।इतना ही नहीं मदरसा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जलसा ए दसतार बंदी का आयोजन किया जा रहा है।इस जलसे में 55 हुफ्फाज ए एकराम की दास्तार बंदी किया जायेगा।जलसे की तैयारी लग भाग पूर्ण हो चुकी है।इस कार्यक्रम में जनता के बड़े छोटे प्रतिनिधियों ,नेताओं जिला प्रशासन,स्थानीय प्रशासन एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों को निमंत्रण दिया गया है।उन्होंने आगे बताया कि इंसानियत के पैगाम देने के उद्देश से इस तरह का आयोजन किया जा रहा है।सभी वर्गों को जोड़ कर और सहयोग से कार्यक्रम सफलता की ओर अग्रसर है।कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी लोग दिन रात मेहनत कर रहे हैं।