पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा।चतरा जिला इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। लू और गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। जिले के हंटरगंज प्रखण्ड अन्तर्गत औरूगेरुवा गांव के 4 वृद्ध लोगों कि मौत लू लगने से हो गई, वहीं कोबनी गांव में भी एक वृद्ध व्यक्ति की मौत लू के चपेट में आने से हो गयी।
मृतक औरुगेरुवा गांव के 70 वर्षीय मोo इम्याद,65 वर्षीय बालगोबिंद साव,60 वर्षीय महेश्वर साव,70 वर्षीय विनेश्वर भारती।कोबनी गांव के 71 वर्षीय कौलेश्वर ठाकुर है।
इन दिनों चतरा का पारा 45 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है। लोग घर में दुबके हुए दिख रहे हैं।बाजार में इक्का-दुक्का लोग दिख रहें हैं। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं ।
चिकित्सकों के अनुसार गर्मी में कॉटन ढीला कपड़ा का प्रयोग करें,कच्चे प्याज का सेवन करे,पानी का सेवन अत्यधिक करे, दही,छाछ,तरबूजा,बेल,खरबूजा जैसे फलों का सेवन करे, जिसमें जल कि मात्रा अधिक हो।वहीं मसालेदार भोजन का सेवन ना करे, हल्का भोजन करे। अनावश्यक धूप में बाहर न निकले। सावधानी में ही सुरक्षा है। गर्मी और लू से बचने का हर संभव कोशिश करें।





