पूसू प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़।हज़ारीबाग़ जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में पर्यटन संवर्धन समिति के सासी निकाय की बैठक सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में की गई।उपायुक्त ने कहा कि हजारीबाग जिला पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है,यहां पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है।जिले में प्राकृतिक,ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विषयों से जुड़े कई पर्यटक स्थल है। इन्हें विकसित कर सैलानियों को सुविधाएं मुहैया करा कर इसे पर्यटन के मानचित्र पर लाया जा सकता है,जिससे अधिक से अधिक पर्यटकों को इन क्षेत्रों में आने के लिए आकर्षित किया जा सकेगा तथा स्थानीय स्तर लोगों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।





बैठक में जिले के कुल 37 दर्शनीय स्थलों को पर्यटन स्थल अधिसूचित करने हेतु विचार विमर्श के उपरांत पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया। साथ ही पूर्व में अधिसूचित बड़कागांव के मेगालिथ स्थल को B से A कैटेगरी और इस्को गुफा को C कैटेगरी से A कैटेगरी में अधिसूचित करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।





बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता,जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी,कोडरमा सांसद प्रतिनिधि,बगोदर विधायक प्रतिनिधि,बरही विधायक प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित रहे।