प्रतिनिधि, लातेहार। मनिका प्रखंड कार्यालय के समीप दिन गुरूवार को हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक सह जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य राजधानी यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, प्रखण्ड विकाश पधाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, सीओ संतोष कुमार शुक्ला, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।





उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने बताया कि नरेंद्र मोदी का संकल्प है 2047 तक विकसित भारत बनाने का और मुझे गर्व हो रहा है कि प्रधानमंत्री के द्वारा कई ऐसे योजनाएं चलाई जा रही है,जिससे गरीब मजदूरों का किसानों को लाभ मिला है। जैसे जन धन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और कई अन्य योजनाएं।प्रधानमंत्री उजवल्ला योजना के तहत कई लाभार्थियों को अंकिता इंडियन गैस ग्रामीण वितरक के द्वारा नए कनेक्शन का भी निशुल्क वितरण किया गया।आगे उन्होंने कहा कि मैं सभी किसान नौजवान मजदूर भाइयों से अपील करता हूं कि हमारा जो संकल्प है उसे सफल बनाने में सहयोग करें।





मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ राय, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद,पंचायत राज पदाधिकारी आत्मा सिंह, विकास कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।