पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह।देश और राज्य की तस्वीर और तकदीर पार्टी और नेता बदलने से नहीं विचार और सोच बदलने से बदलेगी। आज जरूरी है कि सत्ता की बागडोर नव युवकों के हाथों में देने की। उक्त बातें गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो ने गिरिडीह में केबी हाईस्कूल डुमरी के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा।उन्होंने कहा कि आज देश, राज्य और गिरिडीह संससदीय क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार की है। इन समस्याओं पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। 23 साल के झारखंड की सत्ता की बागडोर नव युवकों के हाथ में सौंपने का समय आ गया है।





जयराम महतो ने कहा कि हम गिरिडीह लोकसभा फतह कर रहे हैं। बस तारीख का इंतजार है। सभा के बाद सिमराडीह मोड़ से रोड शो निकाला गया जो डुमरी, जामतारा,इसरी बाजार होते हुए रांगामाटी तक गया। सभा को मोतीलाल महतो,जितेन्द्र महतो आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हसमुद्दिन अंसारी, न्याज अंसारी, फरजान अंसारी, आजाद अंसारी, सरफराज अंसारी आदि उपस्थित थे।