विशेष संवाददाता,रांची। खाटू नरेश का विशेष दिव्या मनोरम श्रृंगार किया गया। गढ़वा निवासी नंदलाल प्रसाद गुप्ता और शोभा देवी ने नवीन पोशाक श्रृंगार सेवा एवं पंचमेवा भोग प्रसाद की सेवा निवेदित की। आज दोपहर विश्राम आरती के बाद पट लगने के बाद बाबा को विश्राम कराया गया। दोपहर के बाद बाबा श्याम को नवीन बागा एवं फूलों की मोटी-मोटी मालाओं से सिंगार किया गया। कोलकाता से मंगाए गए लाल गुलाब,पीला गुलाब,लाल गेंदा,पीला गेंदा,रजनीगंधा,तुलसी दल की मोटी-मोटी माला से बाबा को सजाया गया।





92वां श्री श्याम भंडारा





आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी रुच रुच भोग लगाओ बाबा श्याम जी इस भोग के अतिप्रिय भजन से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। अवसर था 92वें श्री श्याम भंडारे के प्रसाद का भोग अर्पित करने का। श्री श्याम मित्र मंडल के पहले महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया व उपमंत्री अनिल नारनौली के नेतृत्व में यजमान नंदलाल प्रसाद गुप्ता, शोभा देवी,जयंत लाल गुप्ता,अंजू देवी,हेमंत लाल गुप्ता, सुजाता साहू,आर्यन साक्षी,यशांश,अविराज एवं गुप्ता परिवार ने श्री श्याम मंदिर में विराजमान खाटूनरेश लड्डू गोपाल जी शालिग्राम जी शिव परिवार हनुमान जी व गुरुजनों को भंडारे का प्रसाद अर्पित कर सुख समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की। गुप्ता परिवार ने खाटूनरेश को भोग स्वीकार करने की मनुहार की। भोग लगे अमृतमय प्रसाद को गुप्ता परिवार ने वृहद भंडारे में मिलाकर महाप्रसाद बनाकर मंदिर के आचार्यों को भंडारे का प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।





ज्ञातव्य है कि प्रत्येक शनिवार को हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा श्री श्याम भंडारे का आयोजन किया जाता है । 92वें श्री श्याम भंडारा के प्रसाद में अजवाइन पूड़ी आलू मिक्स सब्ज़ी, केसरिया जलेबी,टॉफी का प्रसाद श्री श्याम मंदिर में ही मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी की निगरानी में निर्मित किया गया था। भंडारे का वितरण समय होते-होते मंदिर परिसर भक्तों से भर गया था। हरमू रोड में लंबी-लंबी कतारें लग गई । खाटूनरेश की जय जयकारो जय घोष से संपूर्ण छेत्र गूंज रहा था। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जयकारों के बीच गुप्ता परिवार व मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी के नेतृत्व में भंडारे का महाप्रसाद का वितरण शुरू किया गया। लगभग 2500 से ज्यादा लोगों ने अमृतमय महाप्रसाद प्राप्त किया।





श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी,महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया,नंदलाल प्रसाद गुप्ता,शोभा देवी,जयंत लाल गुप्ता,अंजू देवी,हेमंत लाल गुप्ता,सुजाता साहू,आर्यन, साक्षी, यशांश,अविराज,प्रदीप राजगढ़िया,गौरव अग्रवाल,मोनू, पूर्व सांसद अजय मारू,श्याम सुंदर शर्मा, अनिल नारनोली ,स्नेह पोद्दार,अनुज मोदी,स्नेहा पोद्दार,अमित सरावगी, वेद भूषण जैन ,श्याम सुंदर जोशी,कौशल चौधरी, कमलेश सावा,अंकित सिंह,मनोज खेतावत,अभिषेक सरावगी, मनीष वर्मा,झूलन मुंडा,उपेंद्र पांडे,सुक्रा उरांव,संजय शर्मा,अमित महतो,अभिषेक गुप्ता,तरुण शर्मा,नकुल मुंडा, कुमार,पवन शर्मा,अरविंद सोमानी सहित 50 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने भंडारा वितरण में सहयोग किया।





20 वां शालिग्राम पूजन सतनारायण कथा





मंगलवार 26 तारीख को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर 20 शालिग्राम पूजन एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन सुबह 9 बजे से मंदिर में किया गया है।





मंगलवार को 82 वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा पाठ





मंगलवार 26/12/2023 को सांय 4:30 बजे से 82 वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है।सुनील मोदी आशा मोदी परिवार के साथ बालाजी महाराज की अखण्ड ज्योति प्रज्वलित करेंगे।