संवाददाता,रांची।खाटूनरेश की आराधना के साथ ही हनुमानजी महाराज की अरदास के लिए मंगलवार को 92वां सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।सुनील मोदी और आशा मोदी के परिवार ने हनुमान जी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर केसरिया पेड़ा, गुड़, चना, फल, अंगूर, केला, संतरा भोग अर्पित कर महाग्रंथ श्री रामचरितमानस का पाठ एवं पाठ वाचकों का चंदन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।मंडल के उपमंत्री अनिल नारनौली ने पूजा अनुष्ठान संपन्न करवाया।





पाठ वाचक मनीष सारस्वत,ओम शर्मा व अन्य ने साज बाज के साथ गणेश वंदना व हनुमान चालीसा पाठ के बाद सुंदरकांड का संगीतमय पाठ प्रारंभ किया। भक्तों के आग्रह पर पाठ के बीच-बीच में भजनों का गायन भी किया गया। बजरंगबली की जय जयकार से पूरा श्याम मंदिर गूंज रहा था । पुष्पा देवी पोद्दार ने केसरिया पेड़ा प्रसाद श्रवण ढानढनिया ने चना प्रसाद प्रत्यूष अग्रवाल ने फल प्रसाद एवं मुकेश मित्तल ने गिरी गोला की सेवा निवेदित की।





सुंदरकांड पाठ के बाद पुनः हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया।जय हनुमान ज्ञान गुण सागर जय कपीस तिहुं लोक उजागर से शुरू हुए हनुमान चालीसा पाठ में भक्तजन भाव विभोर होकर हनुमान जी की आराधना में लीन रहे। महाआरती करके सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।





इस अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी, प्रथम महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, श्रवण ढानढनिया, अनिल नारनौली, स्नेह पोद्दार, पवन केडिया, रतन शर्मा, प्रकाश मोदी, श्याम सुंदर जोशी उपस्थित थे।