प्रतिनिधि,चतरा। मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मिशन परिवार विकास 2023 के तहत प्रभारी व बीटीटी अबोध पांडेय के द्वारा हरी झंडी दिखाकर सारथी ऑन व्हील जागरूकता रथ रवाना किया गया।





यह रथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा के अंतर्गत चतरा,कन्हाचट्टी प्रखंड के पंचायत व शहरी क्षेत्र के वार्डो का भ्रमण करेगी। प्रचार-प्रसार के माध्यम से परिवार नियोजन का स्थाई विधि/ अस्थाई विधि का प्रयोग एवं उपलब्धता की जानकारी देगी।