प्रतिनिधि,बालूमाथ।बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत हर माह सड़क दुर्घटना में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं।वहीं दर्जनों से ऊपर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। सड़क दुर्घटना की बात करें तो बालूमाथ को सड़क दुर्घटना का जोन कहना कोई गलत नहीं होगा। बालूमाथ, बारियातू,हेरहंज में प्रतिदिन कोई ना कोई सड़क दुर्घटना में घायल हो जाते हैं।कई लोगों का तो जान भी चला जाता है। ग्रामीणों द्वारा एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जिला प्रशासन से कई बार सड़क दुर्घटना होने वाली जगह पर ब्रेकर और समय-समय पर हेलमेट जांच की मांग की जाती रही है।हालांकि प्रशासन द्वारा समय- समय पर हेलमेट जांच वहां लगाया जाता है। उसके बावजूद सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटना के जगह को चिन्हित भी किया गया है, लेकिन अबतक वहां पर स्पीड ब्रेकर नहीं लगाया गया है। जिससे दुर्घटना बढ़ती जा रही है अगर सड़क दुर्घटना पर लगाम नहीं लगाई जाती है तो दिन-ब-दिन सड़क दुर्घटना की घटना बढ़ती जाएगी।