पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।जनसंपर्क यात्रा के तहत पूर्व विधायक अकील अख्तर ने पाकुड़ सदर प्रखंड के भवानीपुर और फरसा पंचायत में आमजनों से मुलाकात किया और उनके समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।





अकील अख्तर ने उपस्थित आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा विधायक के पास विकास का कोई विजन नही है,विधायक आलमगीर आलम हर मोर्चे पर विफल साबित हुए हैं,अपने कार्यकाल में उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र को लूट का चारागाह बना कर छोड़ दिया,अफसरशाही इतनी चरम पर है कि सरकारी कार्यालयों में बिना पैसा का कोई काम नही होता और बिना बिचौलिए के आम लोग अपना काम ही नही करा सकते,व्यवस्थाएं ध्वस्त हो चुकी है,सदर अस्पताल केवल नाम का रेफर अस्पताल बनकर रह गया है।





अकील अख्तर ने कहा कि युवाओं और मेहनतकश गरीबों का पलायन नही रुक रहा है।लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के बजाए अपने करीबियों को भ्रष्टाचार का लाइसेंस देकर सरकारी पैसों का खुलेआम गमन कराने का काम किया। स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नही होने के कारण यहां के छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है,लेकिन मौजूदा विधायक ने इसको लेकर कभी नही सोचा। केवल लोगों की भावनाओं को कुरेदकर धार्मिक मुद्दों के जरिए जनादेश को लूटने का काम किया।





मौके पर रफीक अहमद,अब्दुल रसीद,कमरूजमल,बादशाह शेख,ताजीबुल,सोनू,जर्मन,इब्राहिम,उस्मान,सेतारुल और ग्रामीण मौजूद रहे।