प्रतिनिधि,चतरा। मंगलवार को जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय इंदुमती टिंबरेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में हवन पूजन कार्य के के साथ सत्रारंभ की घोषणा सचिव संजय सिन्हा एवं प्रधानाचार्य पवन कुमार दास ने संयुक्त रूप से किया। सर्वप्रथम वरिष्ठ संस्कृत के आचार्य शिवनंदन शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पंच देवता पूजन प्रारंभ किया व वरिष्ठ हिंदी के आचार्य उदय कुमार पांडे ने हनुमान चालीसा के पाठ को 5 बार भैया बहनो व सभी आचार्यों के साथ संयुक्त रूप से कर कर पूजन का श्रीगणेश किया। तत्पश्चात रिद्धि सिद्धि दाता गौरी पुत्र श्री गणेश की विधिवत आराधना करते हैं हवन प्रारंभ किया गया।
मुख्य पुरोहित के रूप में सचिव संजय सिन्हा एवं प्रधानाचार्य ने पूरे सत्र की सफल एवं मंगलमय संचालन के लिए मां सरस्वती एवं स्थानीय देवों से आराधना किया ताकि विद्यालय अपने उत्तरोत्तर प्रगति के साथ पूरे जिले में उत्कृष्ट स्थान लाकर अपनी वैभव को कायम रखें ।
मुख्य पुरोहित आचार्य शिवनंदन शर्मा ने विधिवत पूजा प्रारंभ करते हुए मंत्रोच्चारण के साथ हवन एवं महामृत्युंजय का जाप सभी आचार्य भैया बहनों को कराते हुए पूजा का विधिवत अंतिम रूप दिया गया। मौके पर कोषाध्यक्ष मुकेश शाह ने सभी आचार्य परिवार एवं भैया बहनों को सफल सत्र संचालन की शुभकामनाएं दी।





