फ्लाईदुबई की फ्लाइट में एक ओमानी सह-पायलट द्वारा विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की खतरनाक कोशिश के बाद इजरायल के सुरक्षा तंत्र पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। चैनल 12 की एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली अधिकारी अब इस बात को लेकर घिरे हुए हैं कि जिन देशों के साथ इजरायल के औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं, वहां के नागरिक और पायलट सुरक्षा जांच को चकमा देकर तेल अवीव तक कैसे पहुंच रहे हैं।
भारतीय पायलट की बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान
दुबई से तेल अवीव जा रही इस उड़ान में भारतीय पायलट स्मित मच्छर मुख्य पायलट थे, जबकि ओमान का हमम अल-हम्मामी को-पायलट के रूप में तैनात था। उड़ान के दौरान ओमानी सह-पायलट ने विमान को क्रैश कराने की कोशिश की, लेकिन भारतीय पायलट ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया और सह-पायलट के नापाक इरादों को नाकाम करते हुए 174 यात्रियों की जान बचा ली।
इसे भी पढ़ेंः आसमान में अदम्य साहस: कैप्टन स्मित मछार ने 174 यात्रियों को दी नई जिंदगी, अशोक चक्र की उठी मांग
अब्राहम समझौते के नियमों और सुरक्षा में चूक पर उठे सवाल
वर्ष 2020 के अब्राहम समझौते के तहत बने कड़े नियमों के अनुसार, इजरायल के साथ राजनयिक संबंध न रखने वाले देशों के पायलटों के वहां विमान उड़ाने या प्रवेश करने पर पूरी तरह रोक है। इस घटना के बाद यह तथ्य सामने आया है कि नियमों के बावजूद हाल के वर्षों में दर्जनों ओमानी पायलट विदेशी एयरलाइंस के लिए काम करते हुए इजरायल आते रहे हैं।
शिन बेट और एविएशन सिक्योरिटी की जांच शुरू
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी 'शिन बेट' (Shin Bet) ने फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स की अलग से गहन जांच करने के बजाय पूरी जिम्मेदारी एयरलाइन पर छोड़ दी थी। एयरलाइन इंडस्ट्री के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिन बेट के पास जानकारी जुटाने के तमाम साधन होने के बावजूद इस ओर से आंखें मूंद ली गईं।
इसे भी पढ़ेंः वायुसेना के बेड़े को मिलेगी महाशक्ति: 114 नए राफेल विमानों का सौदा अंतिम चरण में, स्वदेशी हथियारों से होंगे लैस
इस गंभीर सुरक्षा चूक के सामने आने के बाद अब पूरे तंत्र की समीक्षा शुरू कर दी गई है:
- प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा: इजरायली अधिकारी अब यह जांच रहे हैं कि विदेशी एयरलाइंस के फ्लाइट क्रू को इजरायल में प्रवेश की मंजूरी किस प्रक्रिया के तहत दी जाती है।
- परिवहन मंत्रालय पर जांच की आंच: इस जांच के दायरे में इजरायल का परिवहन मंत्रालय और उसका 'सेंटर फॉर एविएशन सिक्योरिटी ऑपरेशन्स' भी आ गया है, जिसे विशेष रूप से फ्लाइट क्रू के आवागमन पर नजर रखने के लिए बनाया गया था।
#Flydubai #IsraelSecurity #ShinBet #AviationSafety #TelAviv #OmanPilot #HeroicIndianPilot #AbrahamAccords
#फ्लाईदुबई #इजरायलसुरक्षा #हवाईसुरक्षा #तेलअवीव #भारतीयपायलट #सुरक्षाचूक





