हिंदी पत्रकारिता दिवस पर झारखण्ड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने आयोजित की बैठक





पत्रकारिता में चुनौतियां बरकरार:जितेंद्र ज्योतिषी





पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,जमशेदपुर।झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन खासमहाल स्थित कुंडू भवन में किया गया।इस बैठक में पत्रकारिता हित में जहां कई निर्णय लिए गए।वहीं एसोसिएशन की मजबूती और प्रदेश स्तर पर संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई।





प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता की शुरुआत लगभग दो शताब्दी पूर्व ब्रिटिश कालीन भारत में 30 मई 1826 को हुई। कानपुर के रहने वाले पंडित युगल किशोर शुक्ल ने पहले हिन्दी अखबार उदन्त मार्तण्ड का पहला अंक प्रकाशित किया,जिसके परिप्रेक्ष्य में 30 मई का दिन हिन्दी पत्रकारिता का उद्भव कहलाया,जिसे हम हिन्दी पत्रकारिता दिवस के रूप मनाते है।उन्होंने कहा कि आज हिन्दी पत्रकारिता का काफी विस्तार हुआ है,लेकिन चुनौतियां कम नहीं हुई है। चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए पत्रकारों को समय के साथ कदमताल जरूरी है।





इस बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सुनील पांडे, प्रदेश प्रवक्ता राकेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव कमलेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुनील शर्मा, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनंद सिंह, अमित कुमार सिंह, विनोद सिंह, शिवलाल शर्मा, संस्थापक सदस्य मधुरेश वाजपेयी, विजय कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार रविकांत सिंह को एसोसिएशन का संरक्षक बनाने की घोषणा की गईं।