पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं राष्ट्रीय सनातन एकता मंच झारखंड के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संसद भवन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज को हिंसक बताने पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए इस बयान की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है।
संजय सर्राफ ने कहा कि हिंदुत्व को हिंसा से जोड़ने संबंधी महत्वपूर्ण पद पर आसीन कांग्रेस नेता का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।विश्व के करोड़ों हिंदुओं को झूठा और नफरती बता कर कांग्रेसी नेता ने फिर से अपनी हिंदू विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है।एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को संसद भवन के अंदर ऐसा वक्तव्य देना एक बहुत ही गंभीर विषय है।
संजय सर्राफ ने कहा कि हिंदू भारत की मूल आत्मा है,हिंदू सहिष्णुता,सहनशीलता,उदारता और कृतज्ञता का पर्याय है। हिंदू समाज जितना सहनशील होता है उतना कोई धर्म नहीं। हिंदू समाज कभी अपने हित की बात नहीं करता बल्कि पूरे विश्व की कल्याण की बात करता है।हम राम के वंशज हैं और राम का वंशज कभी हिंसक नहीं हो सकता।कांग्रेसी नेता का यह बयान हिंदू समाज और सभी सनातनियों को अपमानित करने वाला है। उन्हें तुरंत पूरे हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए।





