हिंदुत्व प्रचारक राष्ट्र और जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पदयात्रा पर निकले





पदयात्रा शुरू होने से पूर्व विधायक का भेंट और संदेश रंजन चौधरी ने उनतक पहुंचाया





प्रतिनिधि,हजारीबाग। हिंदुत्व प्रचारक अजय दास और उनके दो साथीगण सोमवार को हिंदू राष्ट्र और जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर हजारीबाग से नई दिल्ली के लिए पदयात्रा में निकलें। इससे पूर्व अजय दास,पुरुषोत्तम पांडेय और सुरेंद्र मेहता ने स्थानीय बुढ़वा महादेव मंदिर में पूजा- अर्चना कर निकले और नगर भ्रमण के पश्चात आगे बढ़ें।





हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने अजय दास से पदयात्रा में निकलने से पूर्व बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में मिलें और उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया एवं विधायक मनीष जायसवाल का भेंट और संदेश उनतक पहुंचाया। तीनों यात्री का यह पदयात्रा करीब 15,00 किमी का है और यह करीब 45 दिनों तक चलेगा ।





मौके पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने देश हित में हजारीबाग के इन युवाओं के ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया और उन्हें देश के प्रमुख ज्वलंत विषयों पर आगे बढ़ने हेतु साधुवाद दिया। साथ ही उनकी सफल व सार्थक पदयात्रा की कामना भी ईश्वर से की।