प्रतिनिधि,बगोदर। बगोदर प्रखंड अंतर्गत दोंदलो गांव में शनिवार को घायलावस्था मे एक हिरण का बच्चा मिला।आशंका जताई जा रही है कि जंगल मे किसी ने शिकार करने की इरादे से हिरण पर गोली चलाया होगा, जिसमें हिरण के एक पैर मे गोली लगी थी,जिसके कारण गंभीर रुप से घायल हिरण जंगल से गांव की ओर भागा और तड़प कर दोंदलो के बंद पडे़ एक खदान मे छलांग लगा दिया। ग्रामीणो की नजर हिरण पर पड़ी तो इसकी सूचना मुखिया तुलसी महतो को दी।इसके बाद मुखिया ने उक्त स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणो के सहयोग से हिरण को खदान से बाहर निकाला और इसकी सूचना वन विभाग को दी।इसके बाद वन विभाग की टीम उक्त स्थल पर पहुंच कर इलाज के लिए बगोदर पशु अस्पाताल लाया।जहां चिकित्सा कर्मियो ने प्राथमिक उपचार के बाद हिरण की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया। जिसे लेकर वनपाल अंशु पाण्डेय ने हजारीबाग गए।वही मामले को लेकर वन विभाग जांच मे जुट गई है।