पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गोड्डा।महागामा प्रखण्ड मोहनपुर चौक पर जेएमएम और कांग्रेस के सभी लोगों ने जमकर होली, दीपावली मनाई और लड्डू बांटे।यह खुशी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जमानत पर रिहाई को लेकर खुशियां मनाई गई।इंडिया गठबंधन के सभी पार्टियों ने शुक्रवार को मोहनपुर चौक पर जश्न के माहौल में खुशियां मनाई।





इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रहीम अंसारी ने कहा कि आज झारखंड के शेर व नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई पर हम लोग सभी कार्यकर्ता खुशी मना रहे हैं। जेएमएम केंद्रीय समिति सदस्य मुन्ना खुर्शीद ने भी जमकर नारेबाजी की और एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की।





झामुमो के जिला उपाध्यक्ष श्रवण मंडल ने नारा देते हुए कहा कि जेल का फाटक टूट गया,हेमंत सोरेन छूट गया का नारा दिया। महागठबंधन झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद जिंदाबाद का नारा दिया।





अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश सचिव इकराम अंसारी ने कहा झारखंड में एक आंदोलन चल रहा था जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा जो आज 5 महीना के बाद हाई कोर्ट न्यायालय के फैसले के बाद आज जेल से बाहर निकले हैं। इसके लेकर हम सभी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं एवं खुशी का माहौल है।





इस मौके पर किरण कुमारी,जाहिद हुसैन,सुरेंद्र सोरेन, मनोरंजन पासवान,आजाद अंसारी,मोहम्मद अख्तर,मोहम्मद जहांगीर,मोहम्मद एहतेशाम,मोहम्मद आलमगीर सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।