वरीय संवाददाता,रांची।महानगर स्थित होटल चाणक्य बीएनआर में 22 से 31 दिसम्बर तक हैदराबादी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।





इस सम्बंध में चाणक्य बीएनआर के फुड एवं वेबरेज मैनेजर धर्मवीर कुमार ने बताया कि हैदराबादी खाद्य पदार्थ का विशेष महत्त्व है,जो हैदराबाद के परम्परागत नेजाम किंगडम में प्रचलित,कबाब, बिरयानी इत्यादि खाद्य पदार्थ जो विख्यात है, जैसे फुड का इस खाद्य महोत्सव में विशेष प्रबंध किया गया है।





इस सम्बंध में मुख्य शेफ कौशर अली, जो हैदराबादी फूड के लिए विख्यात है उन्होंने बताया कि इस वर्ष हैदराबादी खाद्य महोत्सव में हैदराबादी परम्परागत मसालों के मिश्रण से विशेष फूड को तैयार किया गया है जो ग्राहकों को हैदराबादी फूड का पूर्ण स्वाद देगा।





कार्यक्रम के आयोजन में कार्यकारणी पिनाकी मिश्रा और धीरेन शेरपा का विशेष योगदान है।