पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।उधारी पैसे मांगने और पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक को लेकर आमड़ापाड़ा के प्रमोद कुमार भगत हत्याकांड मामले में पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी जयराम तुरी को गिरफ्तार कर लिया है। जयराम तुरी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं।
पाकुड़ एसपी प्रभात कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि इस हत्याकांड को पैसे के लेनदेन व पत्नी के साथ अवैध संबंध की शक को लेकर अंजाम दिया गया।एसपी ने बताया कि अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पचुवाड़ा मोड़ के पास स्थित मानव आहार शुद्व शाकाहारी होटल के मालिक 30 वर्षीय प्रमोद कुमार भगत जो दुमका जिला के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुस्चिरा गांव का रहने वाला है।
एसपी ने बताया कि जयराम तुरी उर्फ बोरा जो आमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के रंगाटोला निवासी है।बीते 27 अगस्त को चाकू घोंपकर पूरी तरह से घायल कर दिया था, जिसका इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर थाना कांड संख्या 46/24 दर्ज किया गया था। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल से अभियुक्त के द्वारा प्रयोग किया गया खून लगा चाकू एवं होटल के फर्श में गिरे खून को कॉटन कपड़ा में जप्त किया गया था। अभियुक्त के फरार रहने की स्थिति में एसडीपीओ महेशपुर के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी किया गया।
एसपी ने बताया कि छापेमारी के क्रम में बुधवार की रात्रि में जयराम तुरी के घर से पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून लगा कपड़ा, मृतक के होटल में रखा डायरी को भी जप्त किया है।छापेमारी दल में थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, पुअनि मृत्युंजय कुमार सिंह, पुअनि श्रीचांद किस्कु, पुअनि अजय महतो, पुअनि अरविंद कुमार मंडल, आरक्षी विकास बृजया, आरक्षी सुनील पहाड़िया, आरक्षी ओमप्रकाश देहरी, आरक्षी लूथर सोरेन, आरक्षी संजीव टुडू शामिल थे।





