प्रतिनिधि,पाकुड़।शहर के माल पहाड़ी रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के ठीक सामने कई होटल संचालित है।जहां खुलेआम गौ मांस बनाकर बेचा जा रहा है।मामला तब सामने आया जब कोटलपोखर से कुल 14 लड़के कैटरिंग के कार्य के लिए शादी में नगरनवी जा रहे थे तभी इन लोगों को सूचना मिली कि आज कैटरिंग कैंसिल हो चुका है तो इनमें से कुछ लड़के ने रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने संचालित होटल में जाकर खाना मांगा। तभी होटल में कार्यरत कर्मी के द्वारा गौ मांस परोसा गया और यह बोला भी गया कि यह गौ मांस है। इतने में जब लड़कों ने विरोध किया तो होटल मालिक सहित अन्य आसपास के कई लोगों के द्वारा लड़कों के साथ मारपीट किया गया,जिसमें तीन लड़के बुरी तरह से घायल भी हुए।





इस संबंध में रंजित साहा,सोनू यादव,विष्णु साहा ने बताया कि घटना गुरुवार को शाम सात बजे की है। हमलोग ने विरोध किया कि खुले आम प्रतिबंधित गौ मांस कैसे बनाकर आप लोग बेच रहे हैं तो होटल संचालक ने कहा कि यह भारत है यहां कुत्ता का भी मीट बिकता है। इसी बात पर नोकझोंक हुई और देखते ही देखते आसपास के कुछ दबंग लड़कों ने मिलकर इन लोग के साथ मारपीट करने लगा।मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना से प्रशिक्षु डीएसपी सह नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन, एसआई सनातन मांझी सहित अन्य महिला एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचकर सभी पीड़ित लड़कों को थाना लेकर आई और आगे की छानबीन करने लगी। वहीं खबर लिखे जाने तक नगर थाना में आवेदन की प्रक्रिया चल रही थी।सूचना मिलने पर शहर के कई हिंदू संगठन के लोग नगर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली।





इस संबंध में सत्य सनातन संस्था के अध्यक्ष रंजीत चौबे ने मीडिया को बताया कि इस तरह की घटना सरासर गलत है। प्रतिबंधित गौ मांस खुलेआम बेचना मतलब कानून का उलंघन करना जैसा है। अगर इस तरह का मामला होता रहा तो वो दिन दूर नही जब शांतिप्रिय पाकुड़ का माहौल बिगड़ जायेगा। जरूरत है जिला पुलिस प्रशासन को ऐसे मामलो में शख्ती से पहल करने की।