प्रतिनिधि,चुरचू। चुरचू प्रखंड स्थित झारखंड बिरसा इंटर कॉलेज एवं आरजीएस हाई स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था के निर्देशक चंद्र देव शर्मा के द्वारा किया गया।
बच्चों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए गए एवं एक दूसरे को होली की शुभकामनाए दी।वहीं निर्देशक चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि होली रंगो का त्योहार है और यह त्योहार समाज से भेदभाव को दूर कर देता है। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में लोगो को होली की शुभकामना देते हुए शांति व सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील किया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित निर्देशक चंद्र देव शर्मा,डॉ. महेंद्र सिंह प्राचार्य झारखंड बिरसा इन्टर कॉलेज चुरचू निर्मल कुमार कुशवाहा, सचिव , आलम सर, अमित सर, साक्षी मैडम, कंचन मैडम कुमलेन मैडम, दया मैडम, प्रभा मैडम, स्वेता मैडम साक्षी मैडम अनामिका मैडम अफसना प्रवीन इत्यादि शामिल थे।





