1 जनवरी से 15 जनवरी तक पत्थलगड़ा प्रखंड के सभी सनातनी परिवार के घरों तक पहुंचेगा निमंत्रण के रूप में पूजित अक्षत, आमंत्रण पत्र एवं श्री राम मंदिर का चित्र





प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां भगवती मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में संघ के विभिन्न संगठन के साथ समन्वय बैठक संपन्न हुआ।





अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु जन जन को आमंत्रण देने को लेकर हुई प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न





प्रतिनिधि, पत्थलगड़ा,चतरा।पत्थलगड़ा प्रखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां भगवती मंदिर प्रांगण में 27 दिसंबर को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में संघ के विभिन्न संगठन के साथ समन्वय बैठक संपन्न हुआ। बैठक के अध्यक्षता विहिप प्रखंड अध्यक्ष कैलाश दांगी व संचालन प्रखंड मंत्री मृत्युंजय कुमार ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि विहिप चतरा जिला अध्यक्ष भुनेश्वर साव एवं विशिष्ट अतिथि विहिप जिला मंत्री सुधीर कुमार व बजरंग दल जिला संयोजक अंकित पांडे उपस्थित थे। 22 जनवरी 2024 में प्रभु श्री राम के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चर्चा हुई।





मौके पर उपस्थित जिला मंत्री सुधीर कुमार ने बताया कि 1 जनवरी से 15 जनवरी तक पत्थलगड़ा के सभी सनातनी परिवार के घरों तक निमंत्रण के रूप में पूजित अक्षत, आमंत्रण पत्र एवं श्री राम मंदिर का चित्र कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचा जाएगा।साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद पत्थलगड़ा प्रखंड मंत्री मृत्युंजय कुमार को कार्यक्रम प्रमुख एवं मुकेश दांगी को उप प्रमुख बनाया गया है। साथ ही साथ मार्गदर्शक की टीम भी गठन की गई,जिसमें विहिप संरक्षक संदीप कुमार सुमन,प्रमोद कुमार कुशवाहा,रुद्रनाथ दांगी, आछेवटदयाल शर्मा,रविंद्र ठाकुर,चुरामन प्रजापति, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद दांगी, लेखराज टाइगर, रविंद्र राणा, संजय ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, कैलाश दांगी, मातृशक्ति प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी को मनोनीत किया गया एवं पंचायत टोली का भी गठन किया गया। सिंघानी पंचायत से विजय राम, मंजू देवी,रूपाली देवी, बरवाडीह पंचायत से छोटेलाल कुमार, मनीष कुमार प्रजापति, हेमंती देवी, नावाडीह पंचायत से भाजपा युवा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश दांगी, राजेश दांगी, एकल अभियान से आरती देवी, सीमा देवी नोनगांव पंचायत से मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा, कपिल कुमार, मीना देवी, विनीता देवी, मनीषा कुमारी,मेराल पंचायत से एक अभियान संच प्रमुख रविंद्र ठाकुर,सुरेंद्र साव, गणेश यादव, योगेंद्र गुप्ता, नीतू कुमारी को चैन किया गया। एवं इस दौरान अयोध्या से आए पूजित अक्षत को लेकर नगर भ्रमण किया गया।





मौके पर पत्थलगडा प्रखंड मंत्री मृत्युंजय कुमार ने समस्त सनातनी परिवारों से अपील किया 22 जनवरी को अपने घरों में दीपाउत्सव दीपावली जरूर मनाएं। साथ ही साद प्रखंड मुख्यालय गांधी चौक में संगठन के द्वारा अयोध्या में हो रहे प्रमुख श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लाइव प्रसारण एवं हरि कीर्तन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आप सादर आमंत्रित है। बैठक के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।