प्रतिनिधि,चतरा। झारखंड राज्य सेवक संघ जिला इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता से मिला। प्रतिनिधि मंडल में शामिल जन सेवकों ने ग्रेड पे कम कर दिए जाने एवं 11 सूत्री मांगों को पूरा करवाने के संबंध में मंत्री भोक्ता को ज्ञापन सौंपा।
संघ द्वारा मीडिया को जारी एक विज्ञप्ति में मीडिया प्रभारी अभिजीत घोष ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने मुख्यमंत्री से मिलकर जन सेवकों के मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। आगे मंत्री जी ने कहा है कि जनसेवक सरकार और जनता के बीच अहम कड़ी है।इसलिए उनके मांगों को पूरा करना सरकार का दायित्व है। जन सेवक पूरी निष्ठा एवं निस्वार्थ भाव से पिछले 11 वर्षों से राज्य की सेवा करते आ रहे हैं।इसलिए उनको शीघ्र ही प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि निरीक्षक एवं अन्य पदों पर प्रमोशन दिया जाएगा।सरकार जन सेवकों के सभी मांगों पर गम्भीर है और शीघ्र ही हड़ताल खत्म कराया जाएगा।
मंत्री सत्यानंद भोक्ता से मिलने पहुंचे शिष्टमंडल में जिला जनसेवक संघ के अध्यक्ष नवीन तिर्की, मीडिया प्रभारी अभिजीत घोष, कार्यकारिणी सदस्य, विनय चौधरी, इंद्रसेन राजभर, अजीत यादव एवं अन्य जनसेवक उपस्थित थे।





