प्रतिनिधि,गोड्डा।गोड्डा जिला के महागामा प्रखंड अंतर्गत हटिया चौक में तकरीबन 5 वर्षों से बंद ईश्वर दास स्मृति भवन अब फिर से शुरू होने वाला है। जिसके लेकर ग्रामवासी में हर्ष है। महागामा के अंदर बाजार स्थित यह भवन जिले भर के लिए एक वरदान स्वरूप है। जहां कम से कम कीमत पर तमाम सुविधाओं के साथ शादी विवाह जैसे कार्यक्रम संपन्न हो जाते हैं।तकरीबन पांच वर्ष पहले किसी कारणवश यह धर्मशाला बंद हो गया था।जिसके बाद सबसे अधिक परेशानी गरीब तबके के लोगों को हो रही थी। वहीं कानूनी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद यह धर्मशाला खुला और दोबारा रंग रोगन और मरम्मत के बाद 14 दिसंबर को उद्घाटन होना तय हुआ है।





इस विवाह भवन के समीप रहने वाले उत्साहित लोगों ने बताया कि आने वाले 14 दिसंबर को इस धर्मशाला का उद्घाटन एक बार फिर होगा,जिसमें आमलोगों को शादी, विवाह, इंगेजमेंट या फिर विवाह के लिए दो परिवारों के मिलन के लिए उत्तम व्यवस्था होगी। जहां कम से कम 15,000 रुपए में ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर की बुकिंग हो जाती थी, जिसमें तकरीबन 24 कमरे, हाल, भोजन के लिए बड़ा हॉल, किचन तमाम चीज उपलब्ध रहती है।





सुनील कुमार टिबड़ेवाल ने कहा कि यह भवन जिले का सबसे बड़ा लग्जरी और सस्ता भवन था। जहां हर वर्ग के लोगों के घर का कार्यक्रम होता था। किसी कारणवश कानूनी कार्रवाई की वजह से तकरीबन 5 वर्षों तक बंद रहा था। इसके बाद जब यह खुला तो इस भवन की सभी सामान चोरी हो चुकी थी।जैसे एसी, बेड, पंखा, चौखट मंदिर की घंटियां सिर्फ और सिर्फ इस भवन की दीवार है। जिसे फिर से मरम्मत कर शुरू कराया गया है। इस बार 14 दिसंबर से इसकी शुरुआत की जा रही है।पुनः काफी लंबे समय से बंद पड़े धर्मशाला चालू होने से खुशी है।आने वाले अगली लगन में शादी शुरू होगी। आमलोगों में इसको लेकर खुशी देखी जा रही है। इसके बंद होने से कम पैसे में शादी या अन्य समारोह करने वाले लोगों काफी मायूष थे,लेकिन अब से खुलने से महागामा वासी ने खुशी जाहिर किया है।