पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन मंगल राधिका सदानंद दिव्यांग सेवाधाम आश्रम के प्रांगण मे स्थित (श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर) पुंदाग में रांची शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था के राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,ओमप्रकाश सरावगीं और पवन पोद्दार के द्वारा वहां के जरूरतमंद ग्रामीण मंदिर के आस पास के रहने वाले श्रद्धालुओं,निर्धन परिवार के सदस्यों मंदिर के सामने के गुजरने वाले राहगीरों और बच्चों के बीच 149वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे का विधिवत उद्धाटन कर वितरण शुरू किया गया।
संस्था के सदस्यो ने श्री राज श्यामा जी (राधा-कृष्ण) भगवान और गुरू महाराज की फोटो पर चंदन वंदन कर अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद अर्पित कर वहां उपस्थित महिलाओं और पुरूष श्रद्धालुओं को चंदन का तिलक करने भजन संकीर्तन कर 149वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण शुरू किया।
अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा के महान कार्य में विशेष रूप संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,सचिव मनोज कुमार चौधरी, बिजय अग्रवाल,प्रमोद सारस्वत,दिलीप अग्रवाल, प्रेमचन्द श्रीवास्तव (लाला जी) अरविंद अग्रवाल, ओमप्रकाश सरावगी,सज्जन पाड़िया,पवन पोद्दार(ताऊ), विष्णु सोनी, मनीष सोनी, गोविन्द अग्रवाल, प्रभाष गोयल विशाल जालान, शिव भगवान अग्रवाल,अंजनी अग्रवाल, शंकरलाल मोदी, धीरज कुमार गुप्ता,आलोक सिंह, रमेन्द्र कुमार पांडेय, चन्द्रदीप साहू महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल,सीता शर्मा, बिमला जालान,रमाबाई डोकानिया,उर्मिला पाडिया, ललिता अग्रवाल,सुनीता अग्रवाल, सरीता अग्रवाल,उषा मोदी,सुधा सुल्तानिया,अमिता जालान शकुंतला देवी सहित अन्य उपस्थित थे।यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।





