पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मधुपुर।मधुपुर शहर के पथरचप्टी कॉलेज रोड स्थित 20 बेड का राज हॉस्पिटल का उद्घाटन नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने फीता काटकर किया।इस मौके पर अंसारी ने कहा कि मधुपुर शहरी इलाके में निजी अस्पताल की व्यवस्था करना बहुत ही सराहनीय कदम है। सुविधायुक्त अस्पताल खुलने से यहां के लोगों को बेहतर इलाज के लिए मधुपुर से बाहर नहीं जाना पड़े़गा।
अस्पताल के डायरेक्टर मोहम्मद जुनेद आलम, उमेश कुमार यादव, डॉक्टर पीएन झा, डॉक्टर प्रवीण कुमार को अस्पताल खोलने के लिए नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने धन्यवाद दिया।मंत्री ने कहा कि आज यहां पदस्थापित अच्छे डॉक्टर इस अस्पताल में मौजूद रहेंगे,जिससे लोगों का इलाज समय पर संभव हो पायेगा। मंत्री ने कहा कि अस्पताल संचालक ने इस इलाके में अस्पताल खोलकर 24 घंटा मरीजों की सेवा का जो निर्णय लिया है यह उनके सेवाभाव के जज्बे को दर्शाता है।अस्पताल प्रबंधन एवं इससे जुड़े सभी चिकित्सकों को सेवाभाव के साथ अस्पताल में इलाज करें। खुद ही मरीज यहां पर इलाज के लिए आएंगे।
अस्पताल के डायरेक्टर ने कहा कि इस अस्पताल में कुल 20 बेड है और ऑक्सीजन 24 घंटे सेवा में रहेगा आईसीयू (ICU) की भी व्यवस्था है।
इस मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष फैयाज कैसर, झामुमो नगर अध्यक्ष प्रकाश मंडल,अबू तालिब अंसारी, स्वास्थ्य प्रतिनिधि मोहम्मद शाहिद, हाजी सुलतान अहमद, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद मिंटू, अजय कुमार सिंह, मोहम्मद ताज, जुगल यादव,शंभू कुमार मंडल आदि झामों कार्यकर्ता मौजूद थे।





