प्रतिनिधि,जमशेदपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार सांसद विद्युत वरण महतो को अपने आवासीय कार्यालय में वार्ता के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने सांसद को यह सूचित किया कि आगामी 23 मार्च को उनका झारखंड का दौरा प्रस्तावित है। जिसके तहत वे चाहते हैं जमशेदपुर शहर स्थित एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास किया जाए।सांसद ने अपनी सहमति भी जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि यह समय अनुकूल है और इस कार्य का शुभारंभ किया जा सकता है।





बताते चलें कि लगभग 2000 करोड़ की लागत से पारडीह काली मंदिर से बालीगुमा तक एलिवेटेड डबल डेकर कोरिडोर का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए निविदा भी जारी की जा चुकी है। वार्ता के बाद सांसद विधुत वरण महतो ने कहा कि यह जमशेदपुर शहर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। उन्होंने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के कार्यकुशलता और प्रशासकीय क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि रांची बहरागोड़ा हाईवे इनकी ही देन है। जबकि प्रस्तावित कॉरिडोर शहर की जनता के लिए अनुपम उपहार है।