प्रतिनिधि,जामा।प्रखंड क्षेत्र स्थित सिरसानाथ मंदिर प्रांगण में चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की सफलता हेतु मंदिर प्रांगण में रविवार को कामेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी,जिसमें सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पास किये गये। निर्णय लिया गया कि सभी परिजनों के द्वारा अन्न घट यानी प्लास्टिक बैग वितरण हेतु 5 किलोग्राम का बैग और छपवाया जायेगा क्योंकि अन्न घट समाप्त हो चुका है। यह अन्न घट बैग बाबुकदेली, लक्ष्मीपुर, धनाडीह, हल्दीपट्टी, ऊपररेंगनी एवं आसपास के गांवों में वितरण किया जायेगा। अन्न घट के वितरण के साथ साथ यज्ञ का प्रचार प्रसार भी सदस्यों द्वारा किया जायेगा।
बता दें कि आगामी 13 मार्च 16 मार्च तक सिरसानाथ मंदिर प्रांगण में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर मकुनी राउत, सुजीत कुमार राय, भयंकर पंडा, कृष्ण चंद्र खिरहर, महेश्वर प्रसाद, उमेश प्रसाद, जीवनलाल राउत, रामकुमार दास आदि सदस्य मौजूद थे।





